भारतीय महिला फेडरेशन, मध्य प्रदेश 17 सितंबर 2020, लखनऊ (उत्तर प्रदेश), युवतियों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के शर्मनाक व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करता है।
ज्ञात हो 17 सितंबर 2020, देशभर के युवाओं द्वारा प्रतिरोध दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें देशभर में युवाओं ने भौतिक दूरी कायम रखते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे इन युवाओं पर जबरिया कार्यवाही तो की ही गई।
साथ ही यह जानकारी लगने के बाद कि प्रदर्शन में युवतियाँ शामिल हैं तब भी प्रदर्शन स्थल पर महिला पुलिस कर्मियों की गैर मौजूदगी इस व्यवस्था पर अनेक सवाल खड़े करती है। साथ ही जिस तरह प्रदर्शनकारी युवतियों के साथ पुलिस ने बर्ताव किया वह पूरे सोशल मीडिया के जरिये देशभर के लोगों तक नजर में आया है जिसकी देशभर के तमाम लोग भर्त्सना कर रहे हैं।
भारतीय महिला फेडरेधन, मध्य प्रदेश इकाई लखनऊ (उत्तर प्रदेश) पुलिस के इस शर्मनाक व्यवहार की कठोर शब्दों में निंदा करती है साथ ही केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार से इस घटना पर तत्काल प्रभाव में कार्यवाही की मांग करती है।
कृष्णा दुबे सारिका श्रीवास्तव
अध्यक्ष सचिव
भारतीय महिला फेडरेशन, मध्य प्रदेश